दूसरों का बुरा छोड़ अपना कर्म करें

368 views
asked Dec 5, 2016 in Knowledge Base by DADIMA


एक व्यक्ति को रास्ते में यमराज मिल गये, यमराज ने उससे पीने के लिए पानी मांगा। उस व्यक्ति ने उन्हें पानी पिलाया। पानी पीने के बाद यमराज ने बताया कि वो उसके प्राण लेने आये हैं लेकिन क्योंकि तुमने मेरी प्यास बुझाई है इसलिए मैं तुम्हें अपनी किस्मत बदलने का एक मौका देता हूं। यह कहकर यमराज ने उसे एक डायरी देकर कहा, तुम्हारे पास 5 मिनट का समय है इसमें तुम जो भी लिखोगे, वही होगा लेकिन ध्यान रहे केवल 5 मिनट।

उस व्यक्ति ने डायरी खोलकर देखी तो पहले पेज पर लिखा था कि उसके पड़ोसी की लाटरी निकलने वाली है और वह करोड़पति बनने वाला है। उस व्यक्ति ने वहां लिख दिया कि पड़ोसी की लाटॅरी न निकले। अगले पेज पर लिखा था कि उसके एक जानने वाला चुनाव जीतकर मंत्री बनने वाला है। उसने वहां लिख दिया कि वह चुनाव हार जाये।

इसी तरह वह पेज पलटता रहा और लोगों का बुरा होने के बारे में लिखता रहा। अंत में उसे अपना पेज दिखाई दिया, जैसे ही उसने कुछ लिखने के लिए अपना पैन उठाया यमराज ने उसके हाथों से डायरी ले ली और कहा वत्स तुम्हारा पांच मिनट का समय पूरा हुआ, अब कुछ नहीं हो सकता। तुमने अपना पूरा समय दूसरों का बुरा करने में निकाल दिया और अपना जीवन खतरे में डाल दिया अतः तुम्हारा अन्त निश्चित है। यह सुनकर वह व्यक्ति बहुत पछताया लेकिन सुनहरा समय निकल चुका था। 

शिक्षा : यदि ईश्वर ने आपको कोई शक्ति प्रदान की है तो कभी किसी का बुरा न सोचो न करो।

Welcome to, Dadima Ke Gharelu Nuskhe where you can ask questions and receive answers from Experts & other members of the community.
...