
4 स्वादिष्ट और अलग-अलग प्रकार का सब्जी मसाला रेसिपी
4 स्वादिष्ट और अलग-अलग प्रकार की सब्जी मसाला रेसिपीबदी जा रही हैं जो आपकी सब्ज़ियों का स्वाद और भी बढ़ा देंगी
1. घर का क्लासिक सब्जी मसाला

सामग्री :
* धनिया पाउडर – 4 टेबल स्पून
* जीरा – 1 टेबल स्पून
* सौंफ – 1 टेबल स्पून
* काली मिर्च – 1 टीस्पून
* बड़ी इलायची – 2
* लौंग – 4
* दालचीनी – 1 इंच
* सुखी लाल मिर्च – 4
* हल्दी पाउडर – 1 टीस्पून
* अमचूर पाउडर – 1 टेबल स्पून
विधि :
1. सभी साबुत मसालों को धीमी आंच पर 2-3 मिनट भूनें।
2. ठंडा होने पर पीस लें।
3. अंत में हल्दी और अमचूर पाउडर मिलाकर एयरटाइट डिब्बे में भरें।
2. पंजाबी स्टाइल सब्जी मसाला
सामग्री :
* साबुत धनिया – 3 टेबल स्पून
* जीरा – 1 टेबल स्पून
* काली मिर्च – 1 टीस्पून
* तेज पत्ता – 2
* दालचीनी – 1 इंच
* लौंग – 5
* छोटी इलायची – 3
* लाल मिर्च – 3
* कसूरी मेथी – 1 टेबल स्पून
* हल्दी – 1 टीस्पून
विधि :
1. सभी मसालों को धीमी आंच पर भूनें।
2. पीसकर पाउडर बना लें।
3. सूखी डब्बी में स्टोर करें।
3. झटपट सब्जी मसाला
सामग्री :
* धनिया पाउडर – 3 टेबल स्पून
* गरम मसाला – 1 टीस्पून
* लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
* हल्दी पाउडर – 1 टीस्पून
* अमचूर – 1 टीस्पून
* कसूरी मेथी – 1 टीस्पून
विधि :
1. सभी पाउडर मसालों को अच्छे से मिलाएं।
2. किसी भी सब्जी में छौंक के साथ डालें।
4. साउथ इंडियन स्टाइल सब्जी मसाला
सामग्री :
* राई – 1 टीस्पून
* मेथी दाना – 1/2 टीस्पून
* उड़द दाल – 1 टीस्पून
* करी पत्ता – 10 पत्ते
* सूखी लाल मिर्च – 3
* नारियल बूरा – 2 टेबल स्पून
* हींग – चुटकी भर
विधि :
1. तेल में राई, मेथी, उड़द दाल, मिर्च और करी पत्ता भूनें।
2. नारियल और हींग डालें, थोड़ा भूनें।
3. इसे सब्जियों में डालें, अद्भुत स्वाद आएगा।